मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में लैंडस्लाइड से एक की मौत, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

भारत के कई राज्यों में मानसून अपना असर दिखा रहा है। मुंबई समेत कई इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं। इस बारिश के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कई हिस्सों में भारी जलभराव है। मौसम विभाग ने किसी भी स्थिति के लिए प्रशासन को तैयार रहने को कहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड की वजह से 14 साल की एक किशोरी की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में मानसून की बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में 8 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। रत्नागिरी, रायगढ़ के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट है। वहीं, महाराष्ट्र में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और कोल्हापुर में बारिश का अनुमान ज्यादा है।

दिल्ली में भी बरसेंगे बादल मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई और जिलों में बादल जमकर बरसेंगे। दिल्ली में भी मानसून की बारिश होगी। वहीं, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी बारिश होगी। इन राज्यों में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया है। कहीं कार डूबी तो कहीं बस बीच मझधार में फंस गई।

RELATED NEWS

VIEW ALL